{"_id":"6322ec6a93ed4773b43068b9","slug":"mht-cet-result-2022-will-release-today-at-mhtcet2022-mahacet-org-know-how-to-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MHT CET Result 2022: एमएचटी सीईटी परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MHT CET Result 2022: एमएचटी सीईटी परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी, ऐसे चेक करें
Thu, 15 Sep 2022 02:44 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:44 PM IST
सार
MHT CET 2022 के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड जैसे जानकारियों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
MHT CET Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र की ओर से आज 15 सितंबर, 2022 को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 के परिणाम को जार कर दिया जाएगा। यह परिणाम पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए होंगे। आधाकिरक नोटिस के अनुसार परिणाम शाम 05 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2022.mahacet.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब हुई थी परीक्षा?
राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा MHT CET 2022 पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त, 2022 से लेकर 11 अगस्त, 2022 तक किया गया था। वहीं, पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त, 2022 से लेकर 20 अगस्त, 2022 तक किया गया था। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और इसके परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
MHT CET 2022 के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड जैसे जानकारियों की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आगे की प्रक्रिया
जो भी उम्मीदवार MHT CET 2022 परीक्षा में सफल होंगे उन्हें ऑनलाइन एमएचटी सीईटी काउंसलिंग में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को इंजीनियरिंग और टेक्नॉलॉजी, कृषि और फार्मेसी से जुड़े स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इस परीक्षा का आयोजन राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा किया जाता है।

कमेंट
कमेंट X