MHT CET Result 2022: एमएचटी सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक अपना रिजल्ट
MHT CET Result 2022 OUT: एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समूह के लिए 05 से 11 अगस्त और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी समूह के लिए 12 से 20 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
विस्तार
MHT CET Result 2022 Declared: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने गुरुवार, 15 सितंबर को एमएचटी सीईटी 2022 के परिणाम की घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से अपने एमएचटी सीईटी स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समूह के लिए 05 से 11 अगस्त और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी समूह के लिए 12 से 20 अगस्त तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी एक सितंबर को जारी की गई थी।
MHT CET कब हुई थी परीक्षा?
राज्य परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा MHT CET 2022 पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त, 2022 से लेकर 11 अगस्त, 2022 तक किया गया था। वहीं, पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) ग्रुप के लिए परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त, 2022 से लेकर 20 अगस्त, 2022 तक किया गया था। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। परीक्षा राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और इसके परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
MHT CET 2022 ऐसे देखें अपना रिजल्ट
MHT CET 2022 के परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड जैसे जानकारियों की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है। रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं। प्रासंगिक पाठ्यक्रम के लिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। अब एमएचटी सीईटी परिणाम स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
MHT CET Result 2022 जल्द शुरू होगी काउंसलिंग
एमएचटी-सीईटी-2022 शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए महाराष्ट्र राज्य में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और कृषि शिक्षा में यूजी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो भी उम्मीदवार MHT CET 2022 परीक्षा में सफल होंगे उन्हें ऑनलाइन एमएचटी सीईटी काउंसलिंग में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों को इंजीनियरिंग और टेक्नॉलॉजी, कृषि और फार्मेसी से जुड़े स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X