{"_id":"66ae40cd07d79b6a7201b295","slug":"mht-cet-2024-merit-list-out-at-cetcell-mahacet-org-here-is-tie-breaking-rule-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MHT CET 2024: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट सूची जारी, जानें क्या हैं टाई-ब्रेकिंग के नियम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MHT CET 2024: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट सूची जारी, जानें क्या हैं टाई-ब्रेकिंग के नियम
Sat, 03 Aug 2024 08:08 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:08 PM IST
सार
MHT CET Merit List 2024: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
MHT CET 2024 Merit List: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस सेल ने आज, 3 अगस्त को महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2024) की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट प्रोविजनल है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org. पर जाकर मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एमएचटी सीईटी मेरिट लिस्ट में महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर मेरिट के क्रम में उम्मीदवारों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे। मेरिट लिस्ट में सूचीबद्ध उम्मीदवार एमएचटी सीईटी सीट आवंटन के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
सीट आवंटन परिणाम काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के बाद अधिकारियों द्वारा प्रकाशित किए जाएंगे। सीट आवंटन मेरिट सूची, उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्पों और सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार अपनी आवंटित सीटों से संतुष्ट होंगे, उन्हें अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए निर्दिष्ट केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
9 अगस्त को जारी होगी अंतिम मेरिट सूची
उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी मेरिट सूची में शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 4 से 6 अगस्त, 2024 तक एमएचटी सीईटी मेरिट सूची में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। प्राधिकरण 9 अगस्त को एमएचटी सीईटी अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित करेगा।
टाई-ब्रेकिंग मानदंड
उम्मीदवार नीचे एमएचटी सीईटी मेरिट सूची टाई-ब्रेकिंग मानदंड देख सकते हैं।
- एमएचटी सीईटी में गणित में उच्च अंक वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक दी जाएगी।
- एमएचटी सीईटी के भौतिकी अनुभाग में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक दी जाएगी।
- एमएचटी सीईटी के रसायन विज्ञान अनुभाग में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक दी जाएगी।
- भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान के लिए बोर्ड या अर्हक परीक्षाओं में उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च एमएचटी सीईटी रैंक दी जाएगी।
- कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में गणित विषय में उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उच्च रैंक दी जाएगी।
- 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में भौतिकी विषय में उच्च प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उच्च एमएचटी सीईटी रैंक दी जाएगी।
- यदि यह बराबरी फिर भी बनी रहती है, तो कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में रसायन विज्ञान विषय में उच्च प्रतिशत अंक पाने वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X