MHT-CET 2022: महाराष्ट्र सीईटी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा स्थगित, नई तारीखों को लेकर ये है अपडेट
MHT CET 2022 Postponed: महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को यह घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें : ICSI CSEET May 2022: आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2022 सेशन का एग्जाम शेड्यूल जारी, यहां देखें डिटेल
इंजीनियरिंग के लिए जून में होना था महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
राज्य के शिक्षा मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसके बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि जेईई और नीट के कारण सीईटी को अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पूर्व में जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT-CET) 11 से 28 जून, 2022 के बीच में आयोजित होने वाला था।जेईई-मेन के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यह 20 से 29 जून, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले यह मूल रूप से मई 2022 के महीने में आयोजित होने वाला था। नीट 2022 जुलाई में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : UP Board Exam Pattern: उत्तर प्रदेश में बदला बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न, उच्च शिक्षा क्षेत्र में भी हुए ये बड़े बदलाव
MHT-CET सिर्फ इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट टाला गया
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीईटी की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। हालांकि, जेईई स्थगित होने के बाद, कुछ छात्रों की ओर से महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित करने की मांग की गई थी।
महाराष्ट्र सीईटी सेल के आयुक्त आरएस जगताप ने बताया कि महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के संबंध में नई तारीखों की जल्द ही घोषणा की जाएगी। केवल इंजीनियरिंग सीईटी को ही स्थगित किया गया है, जबकि अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X