फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHRD offers free download of bestsellers books with ‘Stay Home India’ initiative

लॉकडाउन में घर बैठे यहां से डाउनलोड करें हिंदी, अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं की 100 से ज्यादा लोकप्रिय किताबें

Thu, 26 Mar 2020 02:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 26 Mar 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
MHRD offers free download of bestsellers books with ‘Stay Home India’ initiative
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। शिक्षण संस्थान बंद हैं और विद्यार्थी घर पर ही पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विद्यार्थियों को एक बहुत ही अच्छा विकल्प दिया है, जिसके तहत विद्यार्थी घर बैठे ही अपनी पसंदीदा पुस्तक को फ्री में डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। इस विकल्प के तहत आप सबसे ज्यादा बिक्री वाली किताबों को फ्री में डाउनलोड करके पढ़ सके हैं। ये किताबें हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं की होंगी। मंत्रालय ने लोगों को घर पर रहकर पढ़ने और कोरोना वायरस से बचने के लिए यह विकल्प दिया है।

विज्ञापन

 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने बेस्ट सेलिंग किताबों को फ्री में डाउनलोड करने का विकल्प दिया है, ताकि लोग लॉकडाउन के दौरान घर में रह सके और अपनी पसंदीदा किताबों को पढ़ सके।

विज्ञापन

 

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं किताबें?
आप नेशनल बुक ट्रस्ट की वेबसाइट के जरिए बेस्ट सेलिंग किताबों को फ्री में डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। ये किताबें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंग्ला, गुजराती सहित भारत की तमाम भाषाओं में हैं। आप मिजो से लेकर बोडो और नेपाली, पंजाबी, तेलगू, ऊर्दू और संस्कृत भाषाओं में बेस्ट सेलिंग किताबों को फ्री में डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट की वेबसाइट के जरिए आप सौ से ज्यादा किताबों को फ्री में डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। आपको बता दें कि आप फिक्शन से लेकर  विज्ञान की किताबों को फ्री में पढ़ सकते हैं।  इसके अलावा आप रवींद्रनाथ टैगोर, मुंशी प्रेमचंद और महात्मा गांधी की किताबों को भी परिवार के साथ बैठकर लॉकडाउन के दौरान घर पर पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed