MHRD ने दीक्षा प्लेटफॉर्म पर शुरू किया कोविड -19 के मैनेजमेंट के लिए ट्रेनिंग पोर्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में भी कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन कई मामले आ रहे हैं। इस वायरस से लड़ाई में पहली पंक्ति में तैनात कर्मियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दीक्षा प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन पोर्टल (iGOT) शुरू किया गया है। इस पोर्टल को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है।
इस पोर्टल के बारे में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए बताया, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए कोविड योद्धाओं की मदद के लिए 'आईगॉट' प्लेटफॉर्म शुरू किया जा रहा है। इस प्लेटफार्म की शुरूआत दीक्षा प्लेटफार्म के जरिए की गई है।"
The trainings on iGOT aim to educate the workforce on #COVID19 helping them to tackle the exponential increase in #COVID19 positive cases in the next few weeks in India.
विज्ञापन विज्ञापन
Visit https://t.co/T8C8Gs6rSt.
Download the DIKSHA app to access #iGOT https://t.co/kxrxyw1MWR — Ministry of HRD (@HRDMinistry) April 9, 2020
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दीक्षा प्लेटफार्म को अध्यापकों और विद्यार्थियों के प्रशिक्षण का प्लेटफार्म है। मंत्रालय के अनुसार iGOT का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पहली पंक्ति में तैनात लोगों की क्षमता को बढ़ाना है। igot पोर्टल पर इस लिंक igot.gov.in के द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह प्लेटफार्म किसी भी समय और किसी भी जगह प्रशिक्षण की सुविधा को प्रदान करता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से डॉक्टरों, नर्सों, पैरा मेडिकल स्टाफ, सहायक नर्सिंग कर्मी (एएनएम), आदि स्वेच्छा से काम करने के इच्छुक अन्य लोगों के लिए है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - COVID-19: विद्यार्थियों के अवसाद को दूर करने के लिए इस यूनिवर्सिटी ने उठाया यह कदम
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X