फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHADA Recruitment Paper Leak Case latest hindi news upadate 3 held in Pune for bid to leak exam papers

MHADA Recruitment Paper Leak: म्हाडा भर्ती पेपर लीक करने के आरोप में इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार, परीक्षा स्थगित

Sun, 12 Dec 2021 02:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 12 Dec 2021 02:19 PM IST
सार

MHADA Recruitment Paper Leak: म्हाडा की भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक करने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुणे साइबर पुलिस ने पेपर-लीक के संदिग्ध तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं परीक्षा को अगले महीने तक टाल दिया गया है।

विज्ञापन
MHADA Recruitment Paper Leak Case latest hindi news upadate 3 held in Pune for bid to leak exam papers
MHADA Recruitment Paper Leak 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MHADA Recruitment 2021: महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक करने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुणे साइबर पुलिस ने पेपर-लीक के संदिग्ध तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुणे की साइबर पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि पुलिस ने म्हाडा यानी महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक करने की कोशिश के आरोप में यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रविवार से अगले सप्ताह तक विभिन्न तिथियों पर निर्धारित की गई थी और तीनों आरोपियों को शनिवार रात में ही पकड़ लिया गया था। 
विज्ञापन


पुणे साइबर पुलिस की कार्रवाई के बाद में, महाराष्ट्र के राज्य आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि म्हाडा भर्ती परीक्षा 2021 को अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग इंजीनियर और सहायक कानून सलाहकार सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सॉफ्टवेयर कंपनी के एक कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुणे साइबर पुलिस ने शनिवार रात यहां विश्रांतवाड़ी इलाके से प्रश्न-पत्र तैयार करने के लिए नियुक्त एक सॉफ्टवेयर कंपनी के एक कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जब तीनों को पकड़ा गया, तो पुणे का रहने वाला सॉफ्टवेयर फर्म का कर्मचारी कार में जा रहा था, जबकि दो अन्य आरोपियों के साथ प्रश्न- पत्रों की प्रतियां डिजिटल रूप से ले जा रहा था, जो राज्य के विभिन्न लोगों के संपर्क में थे।

म्हाडा भर्ती परीक्षा अगले महीने तक के लिए टाली गई

उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपी बुलढाणा जिले के रहने वाले हैं। घटना के बाद, मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा कि म्हाडा भर्ती परीक्षा अब विभिन्न कारणों से अगले महीने तक के लिए टाल दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed