फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHA I4C Winter Internship 2025: Last Date Tomorrow to Apply for Cybersecurity and Forensics Program

MHA I4C Winter Internship: गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम इंटर्नशिप के लिए जल्द करें पंजीकरण, कल है अंतिम तिथि

Thu, 16 Oct 2025 08:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 08:10 PM IST
सार

MHA I4C Winter Internship 2025: गृह मंत्रालय (MHA) ने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के माध्यम से विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर 2025 है।

विज्ञापन
MHA I4C Winter Internship 2025: Last Date Tomorrow to Apply for Cybersecurity and Forensics Program
MHA I4C Internship - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MHA I4C Internship 2025: गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के लिए Winter Internship Programme 2025 की घोषणा की है। यह कार्यक्रम छात्रों को साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल फॉरेंसिक्स और साइबर अपराध जांच के व्यावहारिक पहलुओं से रूबरू कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवारों के पास अब केवल एक दिन का समय बचा है क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर 2025 है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से i4c.mha.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
सभी दस्तावेजों की सख्त जांच (verification) के बाद ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि के 4 से 5 सप्ताह के भीतर ईमेल या वेबसाइट के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

इस इंटर्नशिप के लिए यूजी, पीजी या पीएचडी कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो नीचे दिए गए किसी भी विषय से संबंधित हों:

  • Information Technology, Computer Science, Computer Science and Engineering
  • Electrical & Electronic Communication Engineering
  • Cyber Security, Information Security, Cyber Forensics
  • Artificial Intelligence, Machine Learning, Data Analytics
  • LLB, LLM, Criminology, Sociology
  • Blockchain Technology, Dark Web Studies, Ethical Hacking Certification
  • API/Software Development, Automation, Malware Analysis – Reverse Engineering
  • BA/MA in Journalism, Mass Communication, New Media and Digital Journalism
  • Diploma/Degree in Digital Media, Content Writing, Graphic Designing, Video Editing
  • MA/Diploma in Events or PR Studies, BBA/MBA (Data Analytics)

Benefits of the Internship: इंटर्नशिप के फायदे

I4C की यह इंटर्नशिप प्रतिभागियों को साइबर अपराध विशेषज्ञों के साथ काम करने और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है। इंटर्न्स को डिजिटल फॉरेंसिक, डेटा एनालिटिक्स और साइबर इन्वेस्टिगेशन से जुड़े वास्तविक मामलों (real-world cases) पर काम करने का अनुभव मिलेगा।

हालांकि यह इंटर्नशिप बिना वेतन (unpaid) होगी और I4C या राज्य/केंद्रशासित पुलिस की ओर से आवास सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी, लेकिन चयनित उम्मीदवारों को कार्यक्रम पूरा करने पर Indian Cyber Crime Coordination Centre द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट i4c.mha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में जाएं।
  • Internship SOP, Application Form और Undertaking डाउनलोड करें।
  • दिए गए Google Form लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed