{"_id":"6416b955abe1e584950bd0e6","slug":"mh-set-2023-admit-card-out-know-how-to-download-at-setexam-unipune-ac-in-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MH SET 2023 Admit Card: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MH SET 2023 Admit Card: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Sun, 19 Mar 2023 01:32 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:32 PM IST
सार
MH SET 2023: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET) 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
MH SET 2023: Admit Card Out: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET) 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार MH SET प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
MH SET 2023 परीक्षा 26 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 11 बजे और 11:30 पूर्वाह्न से 1:30 अपराह्न तक आयोजित की जाएगी। MH SET परीक्षा का पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। पेपर 1 में 50 प्रश्न होंगे जबकि पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट unipune.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल में लॉगइन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एमएच सेट प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
महाराष्ट्र एसईटी 2023 परीक्षा 26 मार्च को राज्य भर के 17 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। छात्रों को एमएच एसईटी एडमिट कार्ड 2023 की प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
कमेंट
कमेंट X