{"_id":"610b566015bd8521402b9be9","slug":"meghalaya-sslc-hsslc-result-2021-mbose-class-10-and-12-result-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय बोर्ड: आज जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मेघालय बोर्ड: आज जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Thu, 05 Aug 2021 08:39 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:39 AM IST
सार
मेघायल बोर्ड आज यानी गुरुवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meghalaya SSLC HSSLC Result 2021: मेघायल बोर्ड आज यानी गुरुवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 5 अगस्त को बारहवीं का आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट सुबह 10 बजे और दसवीं का रिजल्ट 11 बजे जारी करेगा। जिन विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in है। इस साल कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ऑफिस शिलांग और परीक्षा केंद्रों पर दसवीं और 12वीं का रिजल्ट डिस्प्ले नहीं होगा। विद्यार्थी रिजल्ट बुकलेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-डीयू आवेदन प्रक्रिया: तीन दिन में ही सीटों से अधिक हुए पंजीकरण, बुधवार शाम पांच बजे तक आंकड़ा पहुंचा 88,994
विज्ञापन
60 हजार विद्यार्थियों ने किया था दसवीं-12वीं के लिए पंजीकरण
इस साल करीब 60,000 विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण किया था। परीक्षाएं 16 अप्रैल से लेकर 12 मई तक कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के बीच हुई थी।
ऐसे देख सकेंगे दसवीं और 12वीं का रिजल्ट
-सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अभ्यर्थियों को अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद छात्रों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X