महाराष्ट्र : मुंबई के टीएन मेडिकल कॉलेज व बीवाईएल नायर हॉस्पिटल की छात्रा ने की खुदकुशी
मुंबई के नायर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की मेडिकल छात्रा द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के नायर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की मेडिकल छात्रा द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एडीआर के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतक की पहचान टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज और बी.वाई.एल. नायर चैरिटेबल अस्पताल, मुंबई के ऑक्यूपेशनल थेरेपी डिपार्टमेंट में अंतिम वर्ष की छात्रा श्रेयसा पाठक के रूप में हुई है।
श्रेयसा पाठक की आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है क्योंकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले एक महीने में शहर स्थित चिकित्सा संस्थान की दूसरी छात्रा हैं, जिसकी आत्महत्या से मौत हुई है। इससे पहले सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र गोविंद माने ने सांगली में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।
A medical student of Mumbai's Nair Medical College & Hospital died by suicide by hanging herself in her house. Police reached the spot & took the body in their possession. No suicide note was found. A case under ADR was registered, further investigation underway: Mumbai Police
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 24, 2022
श्रेया पाठक ने 21 सितंबर को आत्महत्या की थी। उसने कथित तौर पर उस वक्त फांसी लगा ली थी जब घर पर कोई नहीं था। आत्महत्या पुलिस के लिए एक रहस्यमय मुद्दा है। क्योंकि उसके परिवार के सदस्यों को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला क्यों किया। श्रेया के निधन पर उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने शोक जताया है।
अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह अपने माता-पिता और एक छोटे भाई के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को जब घर पर कोई नहीं था तो उसने फांसी लगा ली। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। यहां तक कि परिजनों ने भी कोई संदेह नहीं जताया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और इस तरह के कठोर कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X