MEA: USIEF ने की फुलब्राइट-नेहरू और अन्य फुलब्राइट फेलोशिप की घोषणा, जानिए कैसे करें आवेदन
MEA: USIEF ने फुलब्राइट-नेहरू और अन्य फुलब्राइट फेलोशिप के लिए अपनी वार्षिक प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा आधिकारिक नोटिस के जरिए कर दी है। आधिकारिक बयान के मुताबिक इन अवसरों से भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को करीब लाने में मदद मिलती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
USIEF Fellowships: यूनाइटेड स्टेट्स इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन (USIEF) ने फुलब्राइट-नेहरू और अन्य फुलब्राइट फेलोशिप के लिए अपनी वार्षिक प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि अमेरिकी विदेश विभाग और भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित, इस तरह के आदान-प्रदान ने शैक्षणिक, अनुसंधान, शिक्षण और पेशेवर क्षमताओं को समृद्ध करने वाले अवसरों के माध्यम से भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को करीब लाने में मदद मिलती है।
ऐसे विनिमय और छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के पूर्व छात्रों ने अपने शैक्षणिक विषयों और व्यवसायों में मजबूत नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्कृष्ट भारतीय छात्रों, विद्वानों, शिक्षकों, कलाकारों और विविध पृष्ठभूमि के पेशेवरों को इस फेलोशिप के लिए आवेदन जरुर करना चाहिए।
The United States-India Educational Foundation (USIEF) announces the opening of its annual competition for Fulbright-Nehru and other Fulbright fellowships for Indian citizens: MEA pic.twitter.com/6Yfa8zIGHq
— ANI (@ANI) March 6, 2024
यूएसआईईएफ अब शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन स्वीकार कर रहा है। पूर्ण जानकारी और विवरण के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.usief.org.in पर जा सकते हैं। आवेदक ip@usief.org.in पर अपने प्रश्न भेज सकते हैं या नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता या मुंबई में यूएसआईईएफ कार्यालयों पर संपर्क भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X