फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG 2026 Final Seat Allotment Result OUT College Reporting Begins Today

एमसीसी: नीट यूजी 2026 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, आज से कॉलेज रिपोर्टिंग शुरू; जरूरी दस्तावेज और फीस

Fri, 02 Oct 2026 10:30 AM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 02 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

MCC NEET UG 2026 Final Seat Allotment Result OUT: एमसीसी ने नीट यूजी 2026 राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। सीट पाने वाले उम्मीदवार 2 अक्टूबर से संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
MCC NEET UG 2026 Final Seat Allotment Result OUT College Reporting Begins Today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमसीसी के जरिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कैंडिडेट लॉगिन की मदद लेनी होगी।
विज्ञापन


एमसीसी ने राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों की सूची की पीडीएफ भी जारी की है। उम्मीदवार इस सूची को डाउनलोड करके अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट लॉगिन के जरिए व्यक्तिगत सीट अलॉटमेंट की जानकारी भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन

कॉलेज में रिपोर्टिंग कब से शुरू होगी?

राउंड 3 सीट अलॉटमेंट के बाद मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 2 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें तय समय के अनुसार संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और संस्थान के नियमों के अनुसार एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर ‘यूजी मेडिकल काउंसलिंग’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ‘करंट इवेंट्स’ सेक्शन में जाएं। यहां राउंड 3 से संबंधित सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम देखकर अलॉटमेंट की जानकारी चेक कर सकते हैं।

कॉलेज रिपोर्टिंग के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को कई जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। इनमें नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड, नीट यूजी स्कोरकार्ड या रिजल्ट, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट शामिल हैं। इसके अलावा वैध फोटो पहचान पत्र, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, नीट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन या कन्फर्मेशन फॉर्म और प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर भी साथ रखना होगा।

कैटेगरी और डोमिसाइल सर्टिफिकेट जरूरी है?

अगर उम्मीदवार किसी आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो उसे संबंधित कैटेगरी सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होगा। जरूरत के अनुसार डोमिसाइल या निवास प्रमाण-पत्र भी मांगा जा सकता है। कुछ कॉलेजों में माइग्रेशन सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने आवंटित कॉलेज की ओर से जारी निर्देशों को भी ध्यान से देखना चाहिए।

मेडिकल और फीस से जुड़े कौन से कागज चाहिए?

रिपोर्टिंग के समय मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, गैप सर्टिफिकेट या शपथपत्र, यदि लागू हो, और कॉलेज या काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा मांगे गए अन्य अंडरटेकिंग या एफिडेविट भी जमा करने पड़ सकते हैं। उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटोकॉपी भी रखनी चाहिए। काउंसलिंग या एडमिशन के दौरान जमा की गई फीस की रसीद भी सुरक्षित रखें।

सीट पाने वाले उम्मीदवारों को अब क्या करना होगा?

राउंड 3 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को आवंटित मेडिकल कॉलेज में समय पर रिपोर्ट करना होगा। वहां दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उम्मीदवारों को फीस, रिपोर्टिंग की तारीख और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित कॉलेज के निर्देशों का पालन करना होगा, ताकि एडमिशन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed