{"_id":"6abf6942ff4de533a209e983","slug":"iit-bombay-ceed-uceed-2027-registration-begins-check-exam-dates-eligibility-and-important-details-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बॉम्बे: डिजाइन में बनाना है करियर तो मौका न चूकें, सीड-यूसीड 2027 के लिए आवेदन शुरू; कितना लगेगा शुल्क?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईआईटी बॉम्बे: डिजाइन में बनाना है करियर तो मौका न चूकें, सीड-यूसीड 2027 के लिए आवेदन शुरू; कितना लगेगा शुल्क?
Fri, 02 Oct 2026 01:50 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:50 PM IST
सार
IIT Bombay CEED UCEED 2027 Registration Begins: आईआईटी बॉम्बे ने सीईईडी और यूसीईईडी 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जानें आवेदन की आखिरी तारीख, परीक्षा शेड्यूल, पात्रता और रिजल्ट की पूरी जानकारी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे यानी आईआईटी बॉम्बे ने सीईईडी और यूसीईईडी 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिजाइन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीईईडी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और यूसीईईडी के लिए uceed.iitb.ac.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
सीईईडी और यूसीईईडी 2027 के लिए सामान्य फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार इस तारीख तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए लेट फीस के साथ आवेदन करने का विकल्प भी दिया गया है। लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 6 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
यूसीईईडी परीक्षा कब होगी?
आईआईटी बॉम्बे के शेड्यूल के अनुसार यूसीईईडी 2027 की परीक्षा 17 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवार 1 जनवरी 2027 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के बाद ड्राफ्ट आंसर की और उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स 19 जनवरी को जारी किए जाएंगे, जबकि फाइनल आंसर की 26 जनवरी को जारी होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X