फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC NEET UG 2024 Schedule for Special Stray Vacancy Round-3 released

MCC NEET UG 2024: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 का शेड्यूल जारी; जानें कब से शुरू होगी च्वाइस फिलिंग

Sun, 22 Dec 2024 03:52 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Dec 2024 03:52 PM IST
सार

MCC NEET UG 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी विशेष स्ट्रे वेकेंसी राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग के ऑल इंडिया कोटा और राज्य कोटा सीट्स पर एडमिशन होंगे।

विज्ञापन
MCC NEET UG 2024 Schedule for Special Stray Vacancy Round-3 released
NEET UG 2024 Counselling - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

MCC NEET UG 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG) 2024 विशेष स्ट्रे वेकेंसी राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर जाकर चॉइस फिलिंग कर सकते है। चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 23 दिसंबर सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस प्रक्रिया के तहत MBBS, BDS और BSc नर्सिंग के ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और राज्य कोटा सीट्स पर एडमिशन होंगे। 
विज्ञापन

चॉइस लॉकिंग की अंतिम तिथि

चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि 24 दिसंबर सुबह 11 बजे है। उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी। सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, पसंद, आरक्षण नीति और सीटों की उपलब्धता पर आधारित होगा।
विज्ञापन

NEET UG स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 शेड्यूल 2024

कार्यक्रम तारीखें
विकल्प भरना और लॉक करना 23 दिसंबर (शाम 6:00 बजे) से 24 दिसंबर (सुबह 11:00 बजे)
सीट आवंटन प्रक्रिया 24 दिसंबर
परिणाम का प्रकाशन 24 दिसंबर
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 25 दिसंबर से 30 दिसंबर (शाम 5:00 बजे तक)

सीट आवंटन प्रक्रिया और रिपोर्टिंग की समय सीमा 

नीट यूजी विशेष स्ट्रे वेकेंसी राउंड 3 की सीट आवंटन प्रक्रिया 24 दिसंबर को होगी। सीट आवंटन परिणाम भी उसी दिन जारी किए जाएंगे। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 25 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। 

जरूरी दस्तावेजों की सूची

नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:  
  • NEET UG 2024 एडमिट कार्ड  
  • नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड  
  • कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट (जन्मतिथि के लिए)  
  • कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट  
  • पहचान पत्र (ID प्रूफ)  
  • पासपोर्ट साइज की 8 तस्वीरें  
  • प्रोविजनल आवंटन पत्र  
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)  
  • PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)  
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed