NEET MDS 2024: नीट एमडीएस काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का सीट आवंटन जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस
MCC NEET MDS Seat Allotment: एमसीसी ने नीट एमडीएस काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 25 अक्तूबर तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MCC NEET MDS Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज, 18 अक्तूबर को राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा- मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे-वैकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
नीट एमडीएस सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नीट एमडीएस रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
25 अक्तूबर तक करें संस्थान में रिपोर्ट
परिणाम पीडीएफ में उम्मीदवार की रैंक, आवंटित कोटा, आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम, आवंटित श्रेणी, उम्मीदवार श्रेणी और टिप्पणियों का विवरण होता है। आधिकारिक काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 19 से 25 अक्तूबर के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय आवंटित संस्थान में निम्नलिखित दस्तावेज ले जाने की जरूरत होगी:
- नीट एमडीएस परिणाम 2024
- नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2024
- बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र
- बीडीएस मार्कशीट
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र (जिसमें यह बताया गया हो कि उम्मीदवार ने 30 जून 2024 को या उससे पहले इंटर्नशिप पूरी कर ली है)
- भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) या राज्य दंत चिकित्सा परिषद (एसडीसी) से पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10 की मार्कशीट
- फोटो पहचान प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ऐसे डाउनलोड करें सीट आवंटन परिणाम
एमडीएस सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाएं।
- साइन इन करने के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- नीट एमडीएस रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सीट आवंटन क्रम प्रदर्शित किया जाएगा।
- दस्तावेज़ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X