{"_id":"670c95440d3fdc1f9d0288b8","slug":"mcc-neet-mds-2024-registration-for-special-stray-vacancy-round-begins-seat-allotment-on-october-18-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCC NEET MDS 2024: एमसीसी नीट एमडीएस स्पेश स्ट्रे वेकैंसी राउंड के पंजीकरण शुरू, 18 अक्तूबर को सीट आवंटन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MCC NEET MDS 2024: एमसीसी नीट एमडीएस स्पेश स्ट्रे वेकैंसी राउंड के पंजीकरण शुरू, 18 अक्तूबर को सीट आवंटन
Mon, 14 Oct 2024 09:21 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:21 AM IST
सार
MCC NEET MDS 2024: एमसीसी नीट एमडीएस के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का पंजीकरण आज से शुरू हो रही है। उम्मीदवार जो नीट एमडीएस में प्रवेश के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET MDS Counselling 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
MCC NEET MDS 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2024 के काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार स्पेशल स्ट्रे वेकैंसी राउंड के पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से NEET MDS 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है।
विज्ञापन
Trending Videos
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एमसीसी नीट एमडीएस 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू होगी। समिति 15 अक्तूबर को नीट एमडीएस 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग शुरू करेगी। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों को पहले सीट आवंटित हुई और उन्होंने सीट कंफर्म की है, वे उम्मीदवार, निजी, डीम्ड कोटा सीटों सहित एआईक्यू या राज्य परामर्श के माध्यम से शामिल हुए उम्मीदवार एमसीसी नीट एमडीएस 2024 विशेष रिक्ति दौर में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने हाल ही में सभी श्रेणियों में नीट एमडीएस 2024 कट-ऑफ में 21.692 प्रतिशत की कटौती की है। इस बदलाव के बाद, एमसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट एमडीएस 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की है।
कमेंट
कमेंट X