{"_id":"6368819e54601e66db65d97b","slug":"mcc-is-all-set-to-close-the-registration-for-neet-ug-counselling-2022-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Counselling 2022: नीट यूजी के दूसरे राउंड की पंजीकरण का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG Counselling 2022: नीट यूजी के दूसरे राउंड की पंजीकरण का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
Mon, 07 Nov 2022 09:25 AM IST
सौरभ पांडे
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडे
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:25 AM IST
सार
NEET UG Counselling 2022: एमसीसी आज नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण बंद कर देगी। उम्मीदवार mcc.nic.in पर जाकर राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट यूजी काउसंलिंग
- फोटो : iStock
विस्तार
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकरण बंद कर देगी। शुल्क का भुगतान करने की समय सीमा भी 7 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in के माध्यम से नीट काउंसलिंग के लिए खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने आज पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है या पूरा कर लेंगे, उन्हें पता होना चाहिए कि चॉइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो कल 8 नवंबर (रात 11:55 बजे) बंद हो जाएगी। एमसीसी के आधिकारिक बयान में कहा गया है, "च्वाइस लॉकिंग अवधि के दौरान, आपके सबमिट किए गए विकल्पों का प्रिंट प्राप्त करने के लिए विकल्पों को लॉक करना आवश्यक है। यदि कोई उम्मीदवार अपने द्वारा सबमिट किए गए विकल्प को लॉक नहीं करता है, तो यह शेड्यूल के अनुसार स्वचालित रूप से लॉक हो जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे करें नीट यूजी पंजीकरण
- सबसे पहले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET UG 2022 काउंसलिंग राउंड 2 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- दूसरे पेज पर पहुंचने के बाद, उम्मीदवारों को अपना लॉग-इन विवरण दर्ज करना होगा और उसे जमा करना होगा।
- फिर अगले चरण में, उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण भरना होगा और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना चाहिए और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन करने की अंतिम तिथि आज समाप्त
एमबीबीएस / बीडीएस / बीएससी नर्सिंग कोर्स काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो जाएगी। च्वाइस फिलिंग की सुविधा 3 नवंबर से 8 नवंबर 2022 के बीच सक्रिय हो जाएगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 नवंबर और 10 नवंबर को की जाएगी, और परिणाम 11 नवंबर को जारी किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को 12 नवंबर से 18 नवंबर, 2022 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विकल्प भरना सुनिश्चित करना चाहिए। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जा सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X