फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBOSE SSLC Result 2020: Meghalaya Class 10 results declared at mbose.in, here’s how to check

MBOSE Result 2020: मेघालय बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें

Mon, 20 Jul 2020 11:45 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Jul 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
MBOSE SSLC Result 2020: Meghalaya Class 10 results declared at mbose.in, here’s how to check
मेघालय बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित - फोटो : IStock

MBOSE Result 2020: मेघालय बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं।मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई) ने आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in पर दसवीं का रिजल्ट घोषित किया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा के लिए 51 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 28,412 लड़कियां और 22,922 लड़के शामिल है। इस साल 72.24 फीसदी विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में सफलता पाई है। 

विज्ञापन


इस साल विद्यार्थियों का पास पर्संटेज पिछले पांच सालों में सबसे कम है।


आधिकारिक वेबसाइट
mbose.in

कैसे चेक करें दसवीं कक्षा का रिजल्ट?
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in है।
-रिजल्ट जारी होने के बाद यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना सारा विवरण डालना है।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-विद्यार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-IIT- JEE Advanced 2020: परीक्षा सिलेबस को लेकर आईआईटी दिल्ली ने दी ये जानकारी
विज्ञापन



इससे पहले हाल ही में बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए हैं। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 81.93 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। इस साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। महिमा सिन्हा ने  85.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 67.8 है। जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 79.19 फीसदी रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 76. 56 फीसदी रहा था। नीलम कुमारी ने टॉप किया था। नीलम ने 96.16 फीसदी अंकों के साथ 600 में से कुल 577 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। जबकि, दूसरे स्थान पर 565 अंकों के साथ दरिला अकोर खरमॉफलांग और तीसरे स्थान पर 563 अंक के साथ लुईगी डलियां पासवेथ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed