MBOSE HSSLC 12 Results 2024: मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी; यहां जानें पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम
MBOSE HSSLC Class 12th 2024 Out: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आज 08 मई, 2024 मेघालय कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विस्तार
MBOSE HSSLC Class 12th 2024 Out: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आज 08 मई, 2024 मेघालय कक्षा 12वीं के विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी mbose.in. और megresults.nic.in. पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
मेघालय कक्षा 12वीं की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, डिवीजन, परिणाम और योग्यता स्थिति का विवरण होगा। मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों द्वारा वितरित की जाएगी।
इस साल इन छात्रों ने किया टॉप
इस साल लाबान बंगाली बॉयज एचआर के छात्र सोहन भट्टाचार्जी ने 483 अंकों के साथ विज्ञान विषय में टॉप किया है। वहीं सेंट मैरी हायर सेकेंडरी स्कूल, शिलांग की छात्रा फेरी फिलारिशा वान ने 472 अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है।
कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत
इस साल कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 80.26% है। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.26% है, गैर नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 54.22% है। वहीं सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 77.89% और महिला अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 89.39% है।
विज्ञान विषय का पास प्रतिशत
इस साल विज्ञान विषय का कुल पास प्रतिशत 85.24% है। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 87.13% है, गैर नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 66.18% है। वहीं सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 82.01% और महिला अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.83% है।
पिछले साल का उत्तीर्ण प्रतिशत
पिछले साल, 3,635 छात्रों ने विज्ञान स्ट्रीम की परीक्षा दी थी, जिसमें से 2,866 छात्र 78.84% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 2,383 छात्रों ने परीक्षा दी और 1,890 उत्तीर्ण हुए, उत्तीर्ण दर 79.31% रही। वोकेशनल स्ट्रीम में केवल 16 छात्रों ने परीक्षा दी और 93.75% सफलता दर के साथ 15 उत्तीर्ण हुए।
MBOSE HSSLC Result 2024 Out: कैसे देखें रिजल्ट?
छात्र एचएसएसएलसी 2024 का परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार मेघालय बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट megresults.nic.in पर जाएं
- अब उम्मीदवार परिणा लिंक पर क्लिक करें।
- एचएसएसएलसी रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर दें।
- इसके बाद आपका मेघालय 12वीं बोर्ड परिणाम प्रदर्शित होगा।
- आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम की एक कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X