फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mbbs doctors Practice exam will more tough for youths

अब डाक्टर बनने की राह हुई मुश्किल, युवाओं को देनी होगी एक और परीक्षा

Mon, 01 Jan 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,देहरादून Updated Mon, 01 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
mbbs doctors Practice exam will more tough for youths
demo pic

देशभर में एमबीबीएस पास करने वालों के लिए सीधे डॉक्टरी की राह मुश्किल होने वाली है। अब युवाओं को इसके लिए एक और परीक्षा से गुजरना होगा।

विज्ञापन


बता दें कि, केंद्र सरकार नए साल में नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पास करने जा रही है। इसके बाद एमबीबीएस पास करने वाले युवाओं को प्रैक्टिस करने के लिए विशेष परीक्षा देनी होगी। इस नियम का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विरोध कर रही है। उत्तराखंड में यह नियम लागू होने से चिकित्सकों की कमी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की जगह नेशनल मेडिकल कमीशन लाने की तैयारी में है। इसके तहत एमबीबीएस की डिग्री वाले डॉक्टरों को एक एग्जाम देकर प्रैक्टिस के लिए क्वालिफाई करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जाम क्वालिफाई न होने की सूरत में प्र्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। दूसरी ओर, विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई करने वालों को विशेष परीक्षा पास करने से मुक्ति मिल गई है। उत्तराखंड में चिकित्सकों की भारी कमी है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कर रही विरोध

mbbs doctors Practice exam will more tough for youths
demo pic

पहाड़ के तमाम चिकित्सालयों में एमबीबीएस पास करने वाले युवा प्रैक्टिस कर रहे हैं। सरकार भी बांड भरवाकर सस्ती मेडिकल एजुकेशन जिन छात्रों को देती है, बांड की शर्तों के तहत उनसे एमबीबीएस पास होने के बाद पहाड़ में प्रैक्टिस कराती है।

प्रैक्टिस के लिए विशेष परीक्षा का नियम आने के बाद निश्चित तौर पर पहाड़ में चिकित्सकों की कमी और बढ़ेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लगातार इसका विरोध कर रही है। उनका कहना है कि सरकार जो बिल लाने की तैयारी में है, उसकी शर्तों से चिकित्सकीय पेशे पर जहां संकट आएगा, वहीं भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

उत्तराखंड जैसे चिकित्सकों की कमी वाले राज्य में एमबीबीएस पर लगने वाले यह बंदिशें और क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट निश्चित तौर पर दुखदायी होगा। इससे पहाड़ में डॉक्टरों की कमी बढ़ेगी, जिसके लिए राज्य सरकार को पहले से इंतजाम करने होंगे। कहीं न कहीं इस तरह के नियम से मेडिकल कालेज और छात्रों के अलावा जनता के लिए भी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

- डॉ. जेपी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए देहरादून

10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले जानने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को भरें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed