{"_id":"61a22a6994d2ec15956ca9d5","slug":"markfest-marketing-carnival-in-imsuc-campus-ghaziabad-on-30-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम: आईएमएसयूसी कैंपस में 30 नवंबर को मार्कफेस्ट मार्केटिंग कार्निवल, कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कार्यक्रम: आईएमएसयूसी कैंपस में 30 नवंबर को मार्कफेस्ट मार्केटिंग कार्निवल, कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
Sat, 27 Nov 2021 06:24 PM IST
कुमार संभव
Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:24 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि इन प्रतियोगिताओं के लिए संस्थान के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न प्रांतों के अलग-अलग कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा भी नामांकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आईएमएस गाजियाबाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजियाबाद स्थित आईएमएसयूसी कैंपस में हर साल की तरह इस बार भी मार्कफेस्ट - मार्केटिंग कार्निवाल कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर को किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, विनर्स को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में होंगी ये प्रतियोगिताएं
जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में ब्रांड बिज (मार्केटिंग क्यूज), न्यू प्रोडक्ट लांच, ब्रांडेड ट्रीट (ऐड मैड शो), मार्केट मेहम (रीसाइकल प्रोडक्ट रैंपवॉक) एवं मार्केट जेम (पोडियम फॉर स्पोक्स पर्सन) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कई कॉलेजों के छात्रों ने कराया नामांकन
बताया जा रहा है कि इन प्रतियोगिताओं के लिए संस्थान के विद्यार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न प्रांतों के अलग-अलग कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा भी नामांकन कराया जा रहा है। कार्यक्रम में लाइव रेडियो, स्ट्रीट डिकेल्स (बिजनेस हाट) और डीजे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
ऐसे कर सकते हैं नामांकन
जानकारी के मुताबिक, इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए नामांकन करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए विद्यार्थियों को 28 नवंबर तक आईएमएसयूसी कैंपस गाजियाबाद की वेबसाइट www.imsuc.ac.in पर जाना होगा और अपना नामांकन कराना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X