{"_id":"634923b02c18d405c6123fac","slug":"many-nations-approaching-the-indian-govt-for-setting-up-iit-campuses-in-their-countries-edu-minister-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT: आईआईटी की स्थापना के लिए कई देश कर रहे हमसे संपर्क- शिक्षा मंत्री प्रधान ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT: आईआईटी की स्थापना के लिए कई देश कर रहे हमसे संपर्क- शिक्षा मंत्री प्रधान ने दी जानकारी
Fri, 14 Oct 2022 02:24 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:24 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा ने कहा कि कई विकासशील और विकसित देश अपने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी का नाम दुनिया के कुछ सबसे मशहूर संस्थानों की लिस्ट में शामिल हैं। कई विकासशील और विकसित देश अपने देशों में आईआईटी परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई विकासशील और विकसित देश अपने यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि आईआईटी में भारत द्वारा किए जा रहे प्रयोगों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा- मुझे गर्व है कि आईआईटी के साथ प्रयोग करने में भारत का सामूहिक ज्ञान वैश्विक मान्यता अर्जित कर रहा है।
विज्ञापन
प्रधान ने 23 आईआईटी द्वारा सामूहिक रूप से आईआईटी-दिल्ली में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय अनुसंधान मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, कई विकासशील और विकसित देश अपने यहां, अपने खर्च पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर स्थापित करने के लिए भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X