{"_id":"5ebba66e8ebc3e90825682fa","slug":"manoj-ahuja-appointed-new-cbse-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त, जानिए कौन हैं?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त, जानिए कौन हैं?
Wed, 13 May 2020 01:22 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 13 May 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
- फोटो : social media
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोज आहूजा को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनोज आहूजा ओडिशा कैडर के आईएएस हैं जिनको सीबीएसई बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। आहूजा वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में विशेष निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। अभी सीबीएसई की अध्यक्ष अनीता करवाल हैं जिनकी जगह अब मनोज आहूजा लेंगे।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी सीबीएसई ने दी है। सीबीएसई ने अपने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मनोज आहूजा को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनोज आहूजा 1990 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस हैं। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सीबीएसई के नए अध्यक्ष मनोज आहूजा के सामने बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं का आयोजन सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी। इन परीक्षाओं को लॉकडाउन लगते ही स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि इस वर्ष 30 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है और बोर्ड को 12वीं कक्षा के कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं को पूरा कराना है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X