{"_id":"5f1223fb79f5914ce3610993","slug":"manodarpan-will-relieve-online-class-tension-amid-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन क्लास का तनाव दूर करेगा मनोदर्पण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना महामारी के बीच ऑनलाइन क्लास का तनाव दूर करेगा मनोदर्पण
Sat, 18 Jul 2020 03:49 AM IST
संजीव कुमार झा
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 18 Jul 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
online class
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले चार माह से घरों के अंदर बंद और ऑनलाइन क्लास से छात्रों का तनाव अब मनोदर्पण दूर करेगा। केंद्र ने छात्रों और अभिभावकों की परेशानियों को समझते हुए पहली बार मनोवैज्ञानिक गाइडलाइन तैयार कराई है, जो अगले सप्ताह सोमवार को जारी होगी। इसके माध्यम से पहली से 12वीं कक्षा के छात्रों के मानसिक और शारीरिक तनाव को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
यदि किसी छात्र को तनाव के चलते परेशानी हो रही है तो उसको एनसीईआरटी के विशेष काउंसलर ऑनलाइन दूर करेंगे। इसके लिए विशेष टोल फ्री नंबर भी जारी होगा, जो इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) पर आधारित होगी।
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर पर सभी राज्यों, सीबीएसई बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय समेत उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र काउंसलर को फोन कर मदद मांग सकेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मनोदर्पण गाइडलाइन स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थानों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें स्कूल और उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए अगल-अलग सुझाव होंगे।
विज्ञापन
योग, इंडोर गेम को बढ़ावा
गाइडलाइन में योग और इंडोर गेम को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा अभिभावकों को तनाव समझने के टिप्स भी होंगे। बच्चों को उनके दादा-दादी, नाना-नानी से फोन के माध्यम से बातचीत का भी सुझाव दिया जाएगा।
क्या है तनाव का मुख्य कारण
छात्र अभी इस महामारी को ठीक से समझ नहीं पाए हैं। उन्हें पहली बार इतने लंबे समय के लिए घरों के अंदर रहना पड़ रहा है। ऑनलाइन क्लासेज से भी वे थक रहे हैं। छोटी उम्र के बच्चों को समझाना अभिभावकों को भी परेशान कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X