{"_id":"67e8df3040cef5826f057245","slug":"mann-ki-baat-pm-modi-message-to-children-and-parents-share-your-summer-vacation-experiences-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Summer Vacation: मन की बात में पीएम मोदी का बच्चों को संदेश, गर्मियों की छुट्टियों का साझा करें अनुभव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Summer Vacation: मन की बात में पीएम मोदी का बच्चों को संदेश, गर्मियों की छुट्टियों का साझा करें अनुभव
Sun, 30 Mar 2025 11:41 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:41 AM IST
सार
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों से #HolidayMemories के साथ छुट्टियों के अनुभव साझा करने की अपील की। बच्चों को नई हौबी अपनाने और MY-Bharat के कैलेंडर से जुड़े खास अवसरों पर बात की।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : X (PMO)/ PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में बच्चों और उनके अभिभावकों से गर्मियों की छुट्टियों में #HolidayMemories के साथ अपने अनुभव साझा करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी के दिन बहुत कुछ होता है, इसमें बच्चों के पास बहुत कुछ होता है। यह समय किसी नए शौक को अपनाने के साथ ही अपने हुनर को और तराशने का भी है।
आज बच्चे नए-नए प्लेटफ्रॉम से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जैसे कोई टेक्नॉलाजी के बारे में सीख सकता है तो कोई थियटर या लीडरशिप क्वालिटी सीख सकता है। ऐसे कई स्कूल हैं, जो स्पीच और ड्रामा सिखाते हैं। ये बच्चों को बहुत काम आते हैं। बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में कई जगह चल रहे वॉलंटियर एक्टिविटीज सेवा कार्यों से जुड़ सकते हैं। अगर कोई संगठन, कोई स्कूल या सामाजिक संस्थाएं समर एक्टिविटी करवा रहे हों तो #MyHolidays के साथ हमारे साथ जरूर शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज बच्चे नए-नए प्लेटफ्रॉम से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जैसे कोई टेक्नॉलाजी के बारे में सीख सकता है तो कोई थियटर या लीडरशिप क्वालिटी सीख सकता है। ऐसे कई स्कूल हैं, जो स्पीच और ड्रामा सिखाते हैं। ये बच्चों को बहुत काम आते हैं। बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में कई जगह चल रहे वॉलंटियर एक्टिविटीज सेवा कार्यों से जुड़ सकते हैं। अगर कोई संगठन, कोई स्कूल या सामाजिक संस्थाएं समर एक्टिविटी करवा रहे हों तो #MyHolidays के साथ हमारे साथ जरूर शेयर करें।
विज्ञापन
MY-Bharat का कैलेंडर तैयार
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं युवा साथियों से MY-Bharat के उस खास कैलेंडर की भी चर्चा करना चाहूंगा, जिसे इस गर्मी की छुट्टियों के लिए तैयार किया गया है। इस कैलेंडर की एक प्रति अभी मेरे सामने रखी हुई है। मैं इस कैलेंडर से कुछ अनूठे प्रयासों को साझा करना चाहता हूं।
विज्ञापन
Urge children and their parents as well to share their holiday experiences with #HolidayMemories: PM @narendramodi in #MannKiBaat pic.twitter.com/2rlnTEcTzD
— PMO India (@PMOIndia) March 30, 2025
MY-Bharat के स्टडी टूर में आप यह जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं। आप वाइब्रेंट विलेज अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं। इसके साथ ही, वहां संस्कृति और खेल गतिविधियों का हिस्सा भी जरूर बन सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और उनके माता-पिता से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि छुट्टियों के अनुभव को #HolidayMemories के टैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें। मैं आपके अनुभवों को आगे आने वाली 'मन की बात' में शामिल करने का प्रयास करूंगा।
संविधान और समाज के प्रति जागरूकता
वहीं, अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में भाग लेकर आप संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता भी फैला सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह समर वेकेशन न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का समय है, बल्कि यह उनके समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है।प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और उनके माता-पिता से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि छुट्टियों के अनुभव को #HolidayMemories के टैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें। मैं आपके अनुभवों को आगे आने वाली 'मन की बात' में शामिल करने का प्रयास करूंगा।
कमेंट
कमेंट X