मणिपुर: लॉकडाउन के बीच शुरू हुआ दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं के कॉपियों का मूल्यांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के बीच मणिपुर में दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। चार केंद्रों में विद्यार्थियों की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की कॉपियों को जांचा जा रहा है। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य शुरू होने की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री टी राधेश्याम ने दी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को सही वक्त पर जारी करने के लिए परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है।
मणिपुर के बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन और काउंसिल ऑफ हॉयर सेकेंड्री एजुकेशन ने ने कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया है। रामलाल पॉल हायर सेकेंड्री स्कूल, टी जी हॉयर सेकेंड्री स्कूल, सी हायर सेकेंड्री स्कूल और डी एम कॉलेज ऑफ साइंस केंद्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य हो रहा है।
शिक्षा मंत्री का कहना है कि मई के पहले सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित न हो इसके लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से किसी परीक्षक को केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इस बात का भी ख्याल रखा गया है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है।
कमेंट
कमेंट X