फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Major Changes from Identity to Fees, Students to Get Digital Experience; New Rules Effective from 2026 Exam

CBSE: पहचान से लेकर फीस तक बदलेंगे कई नियम, छात्रों को मिलेगा डिजिटल अनुभव; 2026 बोर्ड परीक्षा से होंगे लागू

Sun, 10 Aug 2025 11:52 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 10 Aug 2025 11:52 AM IST
सार

सीबीएसई 2026 से बोर्ड परीक्षाओं में कई अहम बदलाव करने जा रहा है। अब छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य होगी, परीक्षा शुल्क में बदलाव किए गए हैं और एक नया AI आधारित डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर भी बनाया जाएगा, जिससे छात्रों को तकनीक आधारित सीखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Major Changes from Identity to Fees, Students to Get Digital Experience; New Rules Effective from 2026 Exam
CBSE Boards - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े कुछ नए बदलाव किए हैं। अब छात्रों को अपनी APAAR ID (अकादमिक पहचान संख्या) को स्कूल रिकॉर्ड से जोड़ना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, परीक्षा और रजिस्ट्रेशन फीस में भी थोड़ी बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, बोर्ड ने छात्रों के लिए एक AI तकनीक वाला डिजिटल अनुभव केंद्र बनाने की योजना भी बनाई है, जहां वे नए और रोचक तरीकों से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्या है APAAR ID और क्यों हुई अनिवार्य?

APAAR ID हर छात्र का एक स्थायी और यूनिक डिजिटल अकाउंट होगा, जिससे उसकी पूरी शैक्षणिक जानकारी एक जगह संग्रहित रहेगी। CBSE चेयरमैन ने बताया कि इससे डेटा की सटीकता बढ़ेगी और डुप्लीकेशन की समस्या खत्म होगी।अब स्कूलों को कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्रों की APAAR ID बनवानी होगी ताकि परीक्षा से पहले इनका रिकॉर्ड पक्का हो सके।
विज्ञापन


"सीबीएसई द्वारा पंजीकरण और परीक्षा शुल्क के रूप में एकत्रित राजस्व का उपयोग परीक्षा संचालन और बोर्ड द्वारा किए जाने वाले अन्य सभी खर्चों के लिए किया जाता है। आय का एकमात्र स्रोत यह शुल्क है जिसे 2020 से संशोधित नहीं किया गया है, जबकि बोर्ड का खर्च विभिन्न कारणों से कई गुना बढ़ गया है। माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने से होने वाली प्राप्तियां भी काफी कम हो गई हैं क्योंकि यह अब 2024-25 से अनिवार्य नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीबीएसई परीक्षा शुल्क में कितनी बढ़ोतरी?

सीबीएसई ने 2025-26 सत्र से कक्षा 9 से 12 तक के लिए परीक्षा और रजिस्ट्रेशन शुल्क में लगभग 6.66% की बढ़ोतरी की है। बोर्ड के अनुसार, खर्चों में वृद्धि और आय के सीमित स्रोतों के कारण यह संशोधन जरूरी था।
 
श्रेणी भारत नेपाल अन्य देश
एक विषय (कक्षा 10/12) ₹320 ₹1100 ₹2200
पाँच विषय ₹1600 ₹5500 ₹11000
प्रैक्टिकल (केवल कक्षा 12) ₹160 ₹175 ₹375
रजिस्ट्रेशन शुल्क (कक्षा 9/11) ₹320 ₹550/₹660 ₹550/₹660

AI आधारित डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर का निर्माण

CBSE ने दिल्ली के द्वारका, सेक्टर 23 स्थित इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स में एक AI-पावर्ड डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर बनाने की घोषणा की है। यह सेंटर छात्रों को अत्याधुनिक शैक्षणिक सामग्री और तकनीकी वातावरण में सीखने का अनुभव देगा, जिससे उनकी रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed