शिक्षा विभाग की 10वीं कक्षा की किताब में गांधी की नकारात्मक छवि, मंत्री ने दी सफाई
- कक्षा 10वीं की किताब में दिखाई महात्मा गांधी की नकारात्मक छवि
- छात्रों की परीक्षा की तैयारी के लिए बनी थी किताब
- मंत्री बोले- दोषियों पर करेंगे कार्यवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल की किताब में महात्मा गांधी की छवि को लेकर एक और विवाद सामने आया है। इस बार ये मामला मध्यप्रदेश का है। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मॉड्यूल बुक तैयार किया, ताकि वे इससे परीक्षा की तैयारी कर सकें। लेकिन इस किताब में एक बड़ी गलती कर दी। इसमें महत्मा गांधी की छवि को नकारात्मक दर्शाया गया है।
आगे पढ़ें.. क्या हुई गलती?
10वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा की तैयारी के लिए तैयार इस किताब के टेस्ट पेपर-3 में सवाल-जवाब का एक भाग है। इसमें पृष्ठ संख्या 46 पर ये गलती हुई है। इसमें महात्मा गांधी को 'कुबुद्धि' के तौर पर बता दिया गया है।
सवाल संख्या 7 में पूछा गया है कि सुबुद्धि और कुबुद्धि की विशेषताएं क्या होती हैं? इसके जवाब में लिखा गया है - 'सुबुद्धि एक ईमानदार इंसान था जिसने अच्छी जिंदगी जी। कुबुद्धि एक बुरा इंसान था और उसने शराब के सेवन और गांधीजी की जिंदगी जी।' यहां गांधीजी अंग्रेजी में लिखा है। पूरा विवाद इसी वाक्य पर खड़ा हो गया है।
ये किताबें उन छात्रों की मदद के लिए तैयार की जाती हैं जो राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और कुछ विषयों में कमजोर हैं। इन किताबों की मदद से उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी कराई जाती है।
अब इस विवाद पर मध्यप्रदेश की शासकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय के अंग्रेजी की शिक्षिका नीलम वासनिया ने सफाई दी है कि ये छपाई में गलती के कारण हुआ है। दरअसल यहां अंग्रेजी का शब्द गैंबलिंग (Gambling) लिखा जाना चाहिए था। लेकन उसकी जगह गलती से Gandhiji छप गया। छात्रों को पढ़ाते समय शिक्षक इसमें सुधार करते हैं।
अब नेता भी दे रहे सफाई
कांग्रेस प्रवक्ता विभा पटेल ने इस मामले पर कहा है कि यह वाकई बहुत बड़ी गलती है। हम इसकी जांच कराएंगे। उन सभी लोगों के खिलाफ जांच होगी जो प्रश्नपत्र बनाने में शामिल थे। जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाई की जाएगी।
इस मामले पर अब मध्य्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा का भी बयान आ गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ये गलती की है, उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
PC Sharma, Madhya Pradesh Minister on Class 10 study material prepared by state education board depicts Mahatma Gandhi negatively: Action will be take against the person who committed this mistake. pic.twitter.com/laQkKFD8RW
— ANI (@ANI) December 1, 2019
कमेंट
कमेंट X