फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra to seek renaming of IIT Bombay to IIT Mumbai amid political controversy

IIT Bombay: बदला जाएगा आईआईटी बॉम्बे का नाम! महाराष्ट्र सरकार लिखेगी केंद्र को चिट्ठी, सीएम का बड़ा एलान

Wed, 26 Nov 2025 08:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 26 Nov 2025 08:22 PM IST
सार

IIT Bombay Name Change: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखेगी। केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि बॉम्बे की जगह हर जगह मुंबई होना चाहिए।
 

विज्ञापन
Maharashtra to seek renaming of IIT Bombay to IIT Mumbai amid political controversy
सीएम फडणवीस ने कहा कि बॉम्बे की जगह हर जगह मुंबई होना चाहिए - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT Bombay To IIT Mumbai: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम आधिकारिक रूप से आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजेगी। यह फैसला केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की टिप्पणी के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई नहीं किया गया, यह अच्छी बात है।

विज्ञापन


उनकी इस टिप्पणी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी, खासकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने इसे सरकार की मानसिकता दर्शाने वाला बयान बताया।

विज्ञापन

फडणवीस ने क्या कहा?

नागपुर में वार्ता के दौरान फडणवीस ने कहा, "सबको पता है कि बीजेपी नेता राम नाइक ने बॉम्बे का नाम मुंबई करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। हम हमेशा 'मुंबई' कहते हैं, 'बॉम्बे' नहीं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जहां भी 'बॉम्बे' शब्द है, उसे 'मुंबई' से बदल दिया जाए। मैं पीएम और HRD मंत्री को आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई करने के लिए पत्र लिखूंगा।"

राज ठाकरे का तीखा बयान

राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि मुंबई हमेशा मराठी लोगों की रही है। अब फिर से कोशिश हो रही है कि शहर को महाराष्ट्र से अलग किया जाए। मुंबई का नाम 'मुंबई' उन्हें इसलिए चुभता है क्योंकि यह मुम्बादेवी के नाम पर है। पहले मुंबई, फिर पूरा MMR क्षेत्र गुजरात से जोड़ा जाएगा, मराठी लोग सतर्क हो जाएं।

विज्ञापन

आईआईटी के बाहर लगा ‘IIT Mumbai’ का बैनर

बुधवार को MNS कार्यकर्ताओं ने IIT Bombay के बाहर एक बैनर लगाकर संस्था को प्रतीकात्मक रूप से “IIT Mumbai” नाम दे दिया।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया का भी समर्थन

पूर्व बीजेपी सांसद किरिट सुमैया ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। उन्होंने यह भी कहा कि “हम चाहते हैं कि बॉम्बे हाई कोर्ट का नाम भी बदलकर मुंबई हाई कोर्ट किया जाए।”

मुंबई नाम कब अपनाया गया?

शहर का आधिकारिक नाम 1995 में बॉम्बे से मुंबई किया गया था। यह परिवर्तन स्थानीय देवी मुम्बादेवी के सम्मान में किया गया था। इसका उद्देश्य औपनिवेशिक प्रभाव खत्म करना और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed