फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra to run copy-free exam campaign; photocopy shops in vicinity of exam centers to remain shut

Maharashtra Board Exam: नकल रोकने के लिए फरमान, परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें रहेंगी बंद

Wed, 15 Feb 2023 03:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 03:59 PM IST
सार

Maharashtra Board Exam 2023: महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों को उनकी संवेदनशीलता के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा, और परीक्षा केंद्र के 50 मीटर के दायरे में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Maharashtra to run copy-free exam campaign; photocopy shops in vicinity of exam centers to remain shut
MSBSHSE : महाराष्ट्र बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Maharashtra Board Exam 2023: महाराष्ट्र सरकार ने नकल-मुक्त परीक्षा अभियान को लागू करने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है, जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं से पहले परीक्षा केंद्रों के 50 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानों को बंद करना शामिल है। महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से तो 10वीं की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में किए गए फैसले पर अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्रों को उनकी संवेदनशीलता के अनुसार वर्गीकृत किया जाएगा, और परीक्षा केंद्र के 50 मीटर के दायरे में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस दायरे में आने वाली सभी फोटोकॉपी की दुकानों को परीक्षा के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ाई जाएगी। अभियान के लिए शिक्षा आयुक्त को नोडल अधिकारी और जिला कलेक्टर को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra to run copy-free exam campaign; photocopy shops in vicinity of exam centers to remain shut
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : संवाद

IIT छात्र की मौत की हो गहनता से जांच : केंद्रीय मंत्री अठावले

मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे का दौरा किया और प्रथम वर्ष के "दलित" छात्र की मौत की गहन जांच की मांग की और आरोप लगाया कि वह जातिगत भेदभाव का सामना कर रहा था। रविवार को प्रमुख संस्थान के पवई परिसर में एक छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से कूदने के बाद दर्शन सोलंकी (18) की कथित तौर पर मौत हो गई।
अहमदाबाद के रहने वाले सोलंकी बीटेक (केमिकल) कोर्स के प्रथम वर्ष के छात्र थे। IIT बॉम्बे ने मंगलवार को संस्थान में जातिगत पूर्वाग्रह के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि मृतक के दोस्तों के शुरुआती इनपुट से पता चलता है कि कोई भेदभाव नहीं था, और छात्रों से पुलिस और मामले की आंतरिक जांच खत्म होने तक इंतजार करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed