MSBSHSE 2019: जुलाई में होने वाली परीक्षा की डेट शीट आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE ने महाराष्ट्र HSC SSC जुलाई परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की आधिकारिक साइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in से पूरी डेट शीट को देख सकते हैं।
हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट वोकेशनल परीक्षा 17 जुलाई से शुरू होगी और 31 जुलाई, 2019 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
बता दें कक्षा 10 की पूरक परीक्षा 17 जुलाई से शुरू होगी और 30 जुलाई, 2019 को समाप्त होगी।
ऐसे करें डेट शीट डाउनलोड-
- सबसे पहले एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक साइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद दिनांक शीट पर क्लिक करें।
- डेट शीट खुल जाएगी।
- तारीखों की जांच करें और आगे की आवश्यकता के लिए डाउनलोड करें।
- आगे के लिए उसकी हार्ड कॉपी रखना उचित है।
एचएससी सामान्य तिथि पत्र की जानकारी लेने के लिए यहां क्लिक करेंं...
एचएससी जनरल और बिफोकुल डेट शीट से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
एसएससी डेट शीट केलिए यहां क्लिक करें...
महाराष्ट्र बोर्ड ने 28 मई, 2019 को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया था। इस वर्ष लगभग 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.8 प्रतिशत था। कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 8 जून, 2019 को बोर्ड द्वारा घोषित किया गया था।
कमेंट
कमेंट X