{"_id":"6364c266665a17784733efa2","slug":"maharashtra-state-common-entrance-test-cell-will-release-the-provisional-vacant-seats-for-cap-round-iii-of-mht","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MHT CET CAP: एमएचटी सीईटी सीएपी काउंसलिंग राउंड 3 की खाली सीटों की अस्थायी लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MHT CET CAP: एमएचटी सीईटी सीएपी काउंसलिंग राउंड 3 की खाली सीटों की अस्थायी लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक
Fri, 04 Nov 2022 01:12 PM IST
सौरभ पांडे
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडे
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:12 PM IST
सार
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल गुरुवार चार नवंबर को एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2022 के सीएपी राउंड- III के लिए खाली सीटों की अस्ठायी सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल गुरुवार चार नवंबर को MHT CET काउंसलिंग 2022 के CAP राउंड- III के लिए खाली अस्थाई सीटों की सूची जारी करेगा। एक बार सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fe2022.mahacet.org से सीएपी राउंड 3 की खाली सीटों की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार के लॉग-इन के माध्यम से सीएपी राउंड- III के विकल्प फॉर्म की ऑनलाइन जमा और पुष्टि 5 से 7 नवंबर तक की जाएगी। एमएचटी सीईटी कैप राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 9 नवंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
MHT CET CAP राउंड 3 सीट वेकेंसी ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट fe2022.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर'सीएपी राउंड III के लिए अस्थायी रिक्ति स्थिति' लिंक पर क्लिक करें।
- एमएचटी सीईटी कैप राउंड 2 रिक्ति स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे चेक और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र चार नवंबर को सीएपी राउंड 2 के लिए ऑनलाइन सबमिशन और विकल्प फॉर्म की पुष्टि को बंद कर देगा। एक नवंबर को सीएपी राउंड 2 के लिए अस्थायी रिक्त सीटों को प्रदर्शित किया गया था। एमएएच सीईटी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन मोड में 28 अक्तूबर को सीएपी राउंड 1 अस्थायी आवंटन की घोषणा की। एमएएच सीईटी एमबीए फाइनल मेरिट लिस्ट 19 अक्तूबर को निकली थी। ऑल इंडिया और महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी की गई है। एमएएच सीईटी काउंसलिंग केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) के माध्यम से की जाती है।

कमेंट
कमेंट X