फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Ssc Result 2020 latest updates: award average numbers to students of SSC for cancelled Geography exam

Maharashtra SSC Result 2020: 10वीं के छात्रों को ज्योग्राफी की रद्द परीक्षा के लिए मिलेंगे औसत अंक

Thu, 28 May 2020 11:57 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 28 May 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Ssc Result 2020 latest updates: award average numbers to students of SSC for cancelled Geography exam
Maharashtra SSC Result

Maharashtra SSC Geography Exam 2020: महाराष्ट्र बोर्ड के दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को ज्योग्राफी विषय के पेपर के लिए औसत अंक दिए जाएंगे। यह घोषणा महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHE ने बुधवार, 27 मई, 2020 को की है। यह परीक्षा 23 मार्च को आयोजित होने वाली थी लेकिन देश में लॉकडाउन के कारण इस परीक्षा को बोर्ड ने रद्द कर दिया।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने एक परिपत्र भी जारी किया है। परिपत्र में कहा गया है, चूंकि कुछ समय पहले भूगोल के पेपर को रद्द कर दिया गया था, इसलिए बोर्ड ने एसएससी के छात्रों को औसत अंक देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

बता दें, इस साल 17 लाख से अधिक छात्र एसएससी (Secondary School Certificate- SSC) परीक्षा में बैठे थे। इन परीक्षाओं को 3 से 23 मार्च, 2020 के बीच निर्धारित किया गया था। वहीं वोकेशन विषयों के पेपर का आयोजन 24 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जाना था। लेकिन राज्य में लॉकडाउन के कारण ये परीक्षाएं अपने समय पर संपन्न नहीं हो पाईं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित करने के लिए इस साल बेहद सख्त नियम बनाए थे। किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने निगरानी के लिए कैमरे और फ्लाइंग स्क्वायड की मदद भी ली थी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित अपडेट के लिए महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखें। छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://mahahsscboard.maharashtra.gov.in/ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed