फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra SSC 10th Result 2022 Out on mahresult nic in Know Pass Percentage and Toppers List

Maharashtra Board 10th Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी, जानें छात्रों का सफलता प्रतिशत

Fri, 17 Jun 2022 03:55 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 17 Jun 2022 03:55 PM IST
सार

Maharashtra Board 10th Result: इस साल, महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक राज्य बोर्ड परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में लगभग 14 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
Maharashtra SSC 10th Result 2022 Out on mahresult nic in Know Pass Percentage and Toppers List
Maharashtra Board 10th Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Maharashtra Board 10th Result: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से 17 जून, 2022 को जारी किया गया है। जिन छात्रों ने इस साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट maharashtraeducation.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर दोपहर एक बजे से चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने रोल नंबर और जन्मितिथि जैसी जानकारियों को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन

Maharashtra Board 10th Result: इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल, महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक राज्य बोर्ड परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में लगभग 14 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra Board 10th Result: क्या रहा सफलता प्रतिशत
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 96.94 फीसदी छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जबकि बीते साल कुल 99.95 फीसदी छात्र पास हुए थे। हालांकि, कोरोना के कारण परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया  गया था।  

विज्ञापन

Maharashtra Board 10th Result: लड़कियों ने बाजी मारी
बता दें कि परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का कुल सफलता प्रतिशत 97.96 रहा है। वहीं, परीक्षा में कुल 96.06 फीसदी लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।

Maharashtra Board 10th Result: इन वेबसाइट पर चेक करें परिणाम

  • mahresult.nic.in
  • sscresult.mkcl.org
  • ssc.mahresults.org.in
  • mahahsscboard.in
  • results.amarujala.com

 

Maharashtra SSC Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए विस्तृत निर्देशों का अनुसरण करें-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या mahresult.nic.in पर जाएं।
  • अब एसएससी या दसवीं कक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed