फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra School Reopening, Two teachers tests corona positive in Aurangabad

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्कूल खुले, दो शिक्षक पाए गए कोरोना संक्रमित

Mon, 04 Jan 2021 03:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 04 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra School Reopening, Two teachers tests corona positive in Aurangabad
सांकेतिक तस्वीर

School Reopening: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में सोमवार को नौवीं एवं दसवीं कक्षा के छात्रों के लिये स्कूल दोबारा खुल गये हैं, हालांकि दो शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि स्कूल खुलने के पहले दिन नगर निगम के स्कूलों में छात्रों की संख्या अच्छी थी। बहरहाल, स्कूलों आए छात्रों की वस्तविक संख्या की जानकारी शाम को होगी ।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद नगर निगम ने सभी शिक्षकों के लिये कोरोना वायरस जांच अनिवार्य कर दिया है। पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुये स्कूल बंद कर दिए गए थे। अब नौवीं और दसवी कक्षा के लिए उन्हें खोलने की अनुमित मिली है। 28 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच 1358 शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का आरटी-पीसीआर जांच की गई है। उनमें से दो शिक्षक एवं एक कर्मचारी अब तक संक्रमित पाये गये हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : नए साल में खुले स्कूल: इन राज्यों में आज पढ़ाई शुरू, कोरोना काल में ऐसे पहुंचे बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क करने पर नगर निगम के शिक्षा अधिकारी रामनाथ थोरे ने पीटीआई भाषा को बताया कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति अच्छी है। उन्होंने बताया, कुछ छात्रों के पास माता पिता का सहमति पत्र नहीं था। उन्हें वापस भेज दिया गया। स्कूल आने के लिये छात्र-छात्रायें उत्साहित हैं और हम निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में उनकी संख्या में वृद्धि देखेंगे। एक निजी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अजय निलंगेकर ने बताया कि सुबह में अच्छी संख्या में छात्र स्कूल आए।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed