महाराष्ट्र: स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती का निर्णय, 25 फीसदी कम होगा 1 से लेकर 12वीं तक का सिलेबस
- महाराष्ट्र सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती का निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती का निर्णय लिया है। सूबे की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि पिछले साल की तरह इस साल भी स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हितधारकों के साथ चर्चा और कोविड के कारण मौजूदा स्वास्थ्य आपातकाल पर विचार के बाद राज्य सरकार ने पहली से लेकर 12वीं तक के पाठ्यक्रम को संशोधित करने और इसे 25 प्रतिशत तक कम करने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें-लोकसभा में केंद्र का जवाब: नीट और अन्य प्रवेश परीक्षाएं स्थगित करने की योजना नहीं
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 25 फीसदी कटौती का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने कक्षाओं के लिए कम समय को देखते हुए स्कूल पाठ्यक्रम को कम करने और छात्रों के कम तनावपूर्ण माहौल में सीखने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सिलेबस में कटौती का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) महाराष्ट्र जल्द ही 2021-22 शैक्षणिक वर्ष के लिए कटौती किए गए पाठ्यक्रम की जानकारी देगा।
सर्व संबंधित घटकांशी विचारविनिमय केल्यानंतर आणि कोरोनाच्या पार्श्वभूमीवर आरोग्य सुरक्षेच्या दृष्टिकोनातून गतवर्षीप्रमाणे शैक्षणिक वर्ष २०२१-२२ करिता इ. १ ली ते इ. १२ वीपर्यंतचा २५% पाठ्यक्रम कमी करण्याचा निर्णय घेण्यात आला आहे.#syllabus @CMOMaharashtra @AjitPawarSpeaks #COVID19 pic.twitter.com/Y90milYaUS
— Varsha Gaikwad (@VarshaEGaikwad) July 23, 2021
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: जानिए, कब जारी होगा 10वीं का परिणाम? डिजिलॉकर व उमंग एप पर भी देख पाएंगे नतीजे
उन्होंने कहा कि जल्द ही कटौती किए गए पाठों की जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं कक्षा के 16 लाख से अधिक छात्रों के परिणाम घोषित किए हैं। इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं कराई गई थी। छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए तैयार किया गया है।
कमेंट
कमेंट X