फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   maharashtra police arrested commissioner of Maharashtra State Council Of Examination in connection with the alleged malpractices in the maharashtra Teacher Eligibility Test

महाराष्ट्र: शिक्षक पात्रता परीक्षा में भ्रष्टाचार के आरोप में एमएसईसी के कमिश्नर गिरफ्तार, म्हाडा पेपर लीक जांच के दौरान सामने आया मामला

Fri, 17 Dec 2021 07:16 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 07:16 PM IST
सार

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में हुए भ्रष्टाचार का मामला पुलिस के सामने महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक करने के मामले की जांच के दौरान सामने आया।

विज्ञापन
maharashtra police arrested commissioner of Maharashtra State Council Of Examination in connection with the alleged malpractices in the maharashtra Teacher Eligibility Test
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएसईसी) के कमिश्नर। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से जुड़े मामले में महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएसईसी) के कमिश्नर को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस गिरफ्तारी की सूचना जारी की है। पुणे पुलिस की सायबर सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


सिटी पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि आरोपी तुकाराम सुपे जो कि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएसईसी) के कमिश्नर हैं, उन्हें महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में हुए भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


म्हाडा पेपर लीक की जांच में सामने आया मामला
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में हुए भ्रष्टाचार का मामला पुलिस के सामने महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक करने के मामले की जांच के दौरान सामने आया। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक करने के मामले में महाराष्ट्र के पुणे साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। म्हाडा की भर्ती परीक्षा परीक्षा इसी महीने विभिन्न तिथियों पर निर्धारित की गई थी। 

सॉफ्टवेयर कंपनी के एक कर्मचारी समेत कई आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुणे साइबर पुलिस ने शनिवार रात यहां विश्रांतवाड़ी इलाके से प्रश्न-पत्र तैयार करने के लिए नियुक्त एक सॉफ्टवेयर कंपनी के एक कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, जब तीनों को पकड़ा गया, तो पुणे का रहने वाला सॉफ्टवेयर फर्म का कर्मचारी कार में जा रहा था, जबकि दो अन्य आरोपियों के साथ प्रश्न- पत्रों की प्रतियां डिजिटल रूप से ले जा रहा था, जो राज्य के विभिन्न लोगों के संपर्क में थे।


म्हाडा भर्ती परीक्षा अगले महीने तक के लिए टाली गई
पेपर लीक की घटना के सामने आने के बाद, मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा था कि म्हाडा भर्ती परीक्षा अब विभिन्न कारणों से अगले महीने तक के लिए टाल दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed