महाराष्ट्र: लॉकडाउन के दौरान फीस लेने पर अभिभावक कर सकते हैं शिकायत, शिक्षा मंत्री का ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण आज पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में सभी क्षेत्रों की तरह शिक्षा और अर्थव्यवस्था भी संकट में है। राज्यों में सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान स्कूल फीस देने पर जोर देते हैं तो राज्य भर के अभिभावक अब जिला शिक्षा अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार दोपहर एक ट्वीट में इस निर्णय की घोषणा की। “सरकार ने पहले ही स्कूलों से अपील की है कि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए फीस न मांगें। हालांकि, हम राज्य भर के अभिभावकों से कई संदेश प्राप्त कर रहे हैं कि स्कूल अभी भी फीस जमा करने के लिए कह रहे हैं। हम ऐसे माता-पिता से आग्रह करते हैं कि वे अपने जिले के शिक्षा अधिकारी को अपनी समस्या बताएं ताकि ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
30 मार्च को, शिक्षा विभाग ने एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें स्कूलों से कहा गया था कि चाहे जो भी हो, जब तक लॉकडाउन है, तब तक फीस न मांगे। इसके बावजूद, कई स्कूलों ने अभिभावकों को 30 अप्रैल से पहले फीस देने को कहा है।
बता दें कि नवी मुंबई के एक माता-पिता ने गुरुवार को अपनी शिकायत ट्वीट की, जिसमें बताया कि हमें बताया जा रहा है कि चूंकि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहा है, इसलिए हमें भुगतान करना होगा।
कमेंट
कमेंट X