MCA CET 2020: लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन अवधि बढ़ने की वजह से महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा स्थगित हो गई है। यह परीक्षा स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की तरफ से आयोजित कराई जाती है। सीईटी सेल ने इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, लेकिन देश में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने की वजह से इस परीक्षा को टालना पड़ा है।
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में एमसीए कोर्स में दाखिले के लिए कराया जाता है। फिलहाल अभी सीईटी सेल ने इस परीक्षा के लिए आगामी तारीख की घोषणा नहीं की है। इस परीक्षा के लिए अगली तारीख की घोषणा एमसीए सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी।
गौरतलब है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की वजह से देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान अब तीन मई तक बंद रहेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय पहले से ही लॉकडाउन को देखते हुए ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। लॉकडाउन के मद्देनजर कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है, ताकि कोर्स पूरा हो सकते और विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इससे पहले सीईटी सेल एमएचटी सीईटी 2020 परीक्षा को भी स्थगित कर चुका है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि आदि में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
कमेंट
कमेंट X