Maharashtra HSC Result: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोपहर 12 बजे आएगा, इन प्लेटफॉर्म्स पर कर सकेंगे चेक
Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं (HSC) का रिजल्ट आज 2 मई को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। छात्र हॉल टिकट नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पास होने के लिए 35% अंक जरूरी हैं। रिजल्ट डिजिलॉकर और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज 2 मई 2026 को कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में बताया गया था कि परिणाम दोपहर 1 बजे जारी होगा, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि रिजल्ट दोपहर 12 बजे ही उपलब्ध हो जाएगा। जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
बोर्ड सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करेगा और आधिकारिक सूचना के अनुसार, रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित किया जाना है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का समय दोपहर 12 बजे बताया गया है, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। बोर्ड ने अभी तक समय में अंतर के संबंध में कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है।
कई तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए छात्र mahresult.nic.in और hscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा hscresult.mkcl.org और DigiLocker (results.digilocker.gov.in) के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा। DigiLocker पर छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार विवरण की मदद से लॉगिन कर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो आधिकारिक उपयोग के लिए मान्य होगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां “HSC या Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद हॉल टिकट नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लेना चाहिए।
परीक्षा और आंकड़े
महाराष्ट्र बोर्ड ने इस साल कक्षा 12 की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं। ये परीक्षाएं राज्य के 3,387 केंद्रों पर आयोजित हुईं, जिसमें 14 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।
पास होने के लिए जरूरी अंक
बोर्ड के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल होते हैं। यानी 100 में से कम से कम 35 अंक लाना जरूरी है।
रिजल्ट के साथ अन्य जानकारी भी जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन और जिलेवार परिणाम भी जारी करेगा। पिछले वर्ष 2025 में महाराष्ट्र एचएससी का कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा था। इसमें छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा था, जिनका पास प्रतिशत 94.58% था, जबकि छात्रों का 89.51% रहा था।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें और मूल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करें।
कमेंट
कमेंट X