{"_id":"60b85fb5a3e5ca0c0a52909e","slug":"maharashtra-hsc-class-12-board-exam-2021-will-be-cancelled-or-not-check-what-education-minister-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021: 12वीं की परीक्षा रद्द होगी या नहीं? जानिए शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021: 12वीं की परीक्षा रद्द होगी या नहीं? जानिए शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
Thu, 03 Jun 2021 10:31 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:31 AM IST
सार
- महाराष्ट्र सरकार ने राज्य बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के संकेत दे दिये हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के संकेत दे दिये हैं। बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि बुधवार को सूबे की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, 12वीं की परीक्षा रद्द किए जाने के निर्णय को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा जाएगा और इस संबंध में औपचारिक घोषणा अगले दो दिनों में होगी। उनके इस संकेत से साफ है कि सीबीएसई के बाद अब महाराष्ट्र सरकार भी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की घोषणा करेगी। इससे पहले कई राज्य बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Board Exam 2021: अब तक इन राज्यों में रद्द हो चुकी हैं 12वीं की परीक्षाएं, इनमें फैसला बाकी
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि केंद्र द्वारा सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ हुई बैठक में राज्य ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की पैरवी की थी। बैठक में हमने बच्चों के वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का मुद्दा उठाया था। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा था कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा पर एक समान नीति होनी चाहिए। कैबिनेट को केंद्र और अन्य राज्यों के परीक्षा रद्द करने के फैसले के बारे में जानकारी दी गई है और अगले एक-दो दिन में बैठक होगी जिसमें बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-12th Exams: बारहवीं के लिए मूल्यांकन नीति बनाने में जुटा बोर्ड, लगेंगे 10-15 दिन
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण सभी निर्णय राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लिए जा रहे हैं। एसडीएमए से परीक्षा रद्द करने को लेकर मंजूरी मिलने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि सूबे में पहले ही दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X