फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Govt To reopen School form 1st December says Education Minister Varsha Gaikwad

School Reopening: महाराष्ट्र में एक दिसंबर को फिर से खुल रहे स्कूल, शिक्षा मंत्री गायकवाड़ ने की घोषणा

Thu, 25 Nov 2021 06:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 25 Nov 2021 06:46 PM IST
सार

Maharashtra School Reopening: महाराष्ट्र में फिर से पहली से सातवीं कक्षा के बच्चों के स्कूल खुलने जा रहे हैं। बुधवार को राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य की कैबिनेट समेत बाल चिकित्सा टास्क फोर्स से बातचीत के बाद निर्णय लिया।

विज्ञापन
Maharashtra Govt To reopen School form 1st December says Education Minister Varsha Gaikwad
महाराष्ट्र स्कूल री-ओपनिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोविड-19 महामारी के कारण महाराष्ट्र में कई प्रतिबंधों को राज्य सरकार ने लागू कर रखा था। अब राज्य में हालात कुछ सामान्य होने के बाद राज्य की सरकार ने छोटे बच्चों के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। 1 दिसंबर 2021 से महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पहली से चौथी कक्षा के बच्चों के स्कूल और शहरी क्षेत्रों में पहली से सातवीं कक्षा के बच्चों के स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन


इस मामले में बुधवार को बयान देते हुए राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से, कैबिनेट में चर्चा के बाद राज्य में छोटे बच्चों के स्कूलों को खोलने पर फैसला लिया गया है। बाल चिकित्सा टास्क फोर्स भी इस चर्चा में शामिल थी। उन्होंने कहा कि हम स्कूलों को सुरक्षित माहौल में सभी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर खोलने जा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित माहौल में होगी। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 960 मामले आए सामने
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 960 मामले सामने आए थे। इनमें से 41 लोगों की मौत हुई थी। अभी तक राज्य में कोरोना के 10 हजार एक्टिव मामले हैं। कोविड-19 की रोकथाम के लिए राज्य की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed