{"_id":"60685d470a243b3ba47ac18f","slug":"maharashtra-government-cancels-exams-for-classes-1-to-8-all-students-to-be-promoted","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पहली से लेकर आठवीं तक की परीक्षाएं रद्द, बिना एग्जाम के प्रमोट होंगे छात्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र: पहली से लेकर आठवीं तक की परीक्षाएं रद्द, बिना एग्जाम के प्रमोट होंगे छात्र
Sat, 03 Apr 2021 06:01 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:01 PM IST
सार
महाराष्ट्र में बिना परीक्षा के ही पास होंगे पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। पहली से लेकर आठवीं तक के छात्रों को अब बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए एक वीडियो संदेश में कहा कि पहली से लेकर 8 वीं कक्षा तक के छात्रों की परीक्षा रद्द करके उन्हें बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। यह निर्णय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-परीक्षा पे चर्चा: जानिए पीएम मोदी कब करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', शिक्षा मंत्रालय ने दी ये जानकारी
विज्ञापन
शित्रा मंत्री ने कहा कि नौवीं से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के बारे में निर्णय जल्द ही लिया जाएगा। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपने वीडियो में कोई अपडेट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 9 वीं और 11 वीं कक्षा के छात्रों के बारे में निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र एसएससी और एचएससी बोर्ड परीक्षा 23 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। बारहवीं की परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई तक आयोजित होंगी। वहीं, दसवीं की परीक्षाएं 20 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सावधान: 10वीं- 12वीं परीक्षाओं को लेकर वायरल हो रही है ये फेक सूचना, सीबीएसई ने चेताया
कमेंट
कमेंट X