फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Details On PM Modi’s Pariksha Pe Charcha Soon: Ministry Of Education

परीक्षा पे चर्चा: जानिए पीएम मोदी कब करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', शिक्षा मंत्रालय ने दी ये जानकारी

Sat, 03 Apr 2021 04:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 03 Apr 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Details On PM Modi’s Pariksha Pe Charcha Soon: Ministry Of Education
PPC2021 : परीक्षा पे चर्चा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूल्यवान टिप्स साझा करने के लिए जल्द ही छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी 'परीक्षा पे चर्चा 2021' कार्यक्रम के जरिए छात्रों को बताएंगे कि कैसे बोर्ड परीक्षा के तनाव को कम करें। दरअसल, पीएम मोदी का 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का उद्देश्य ही है कि छात्र कैसे बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को कम करें और किस तरह से आराम से परीक्षा दें। 'परीक्षा पे चर्चा' के जरिए प्रधानमंत्री मोदी छात्रों को एग्जाम को लेकर होने वाला तनाव दूर करने के टिप्स देते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय ने पीएम मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के बारे में आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी साझा की है। मंत्रालय का कहना है कि 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के विवरण की जानकारी के बारे में जल्द ही घोषणा होगी। बता दें कि इस साल अभी 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की तारीख घोषित नहीं हुई है। पीएम मोदी यह कार्यक्रम साल 2018 से कर रहे हैं। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी हर साल  छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करते हैं। इस साल पीपीसी के लिए 10.39 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 2.62 लाख शिक्षकों और 93,000 अभिभावकों ने भी 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए पंजीकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। इस कार्यक्रम के विजेता छात्रों के एक समूह को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत और उनसे सवाल पूछे का मौका मिलेगा। विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ उनकी ऑटोग्राफ की गई तस्वीर मिलेगी। परीक्षा पे चर्चा 1.0 कार्यक्रम का आयोजन 16 फरवरी 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में पहली बार हुआ था। इस बार इस कार्यक्रम का चौथा संस्करण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed