{"_id":"5eabcb608ebc3e909d5b7470","slug":"maharashtra-day-2020-foundation-day-of-maharashtra-celebrated-on-1st-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Day 2020: जानें मई दिवस के दिन क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र स्थापना दिवस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maharashtra Day 2020: जानें मई दिवस के दिन क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र स्थापना दिवस
Fri, 01 May 2020 12:52 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 01 May 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र दिवस
Happy Maharashtra Day 2020: आज 01 मई यानी की मजदूर दिवस है, इस दिन को महाराष्ट्र दिवस, मई दिवस के रूप भी में मानते हैं। इस दिन महाराष्ट्र और गुजरात भारत के दो बड़े राज्य इस दिन स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। कहा जाता है कि भारत की आजादी के समय यह राज्य बॉम्बे प्रदेश का एक हिस्सा था। 01 मई को ही महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की गई थी। पहले महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य नहीं थे।
विज्ञापन
पहले बॉम्बे प्रदेश में मराठी और गुजराती भाषा बोलने वाले लोग अत्यधिक थे। जिस समय बॉम्बे इन दोनों भाषाओं को लेकर साथ चल रहा था, वहीं मराठी और गुजराती भाषा बोलने वाले लोग अपने - अपने लिए दूसरे राज्य की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं अधिनियम 1956 राज्यों के पुनर्गठन के तहत कई राज्यों का गठन किया गया। तब ही कन्नड़ भाषा वाले लोगों को कर्नाटक राज्य बनाया गया और उसी के साथ तेलुगु भाषी लोगों को आंध्र प्रदेश और मलयालम भाषी लोगों को केरल और तमिल को तमिलनाडु राज्य बनाया गया। लेकिन इस समय तक मराठी और गुजराती भाषा बोलने वाले लोग को अलग राज्य नहीं मिला।
विज्ञापन
बॉम्बे पुनर्गठन के दौरान अधिनियम 1960 महाराष्ट्र और गुजरात राज्य को दो राज्यों में विभाजित कर दिया गया था। दोनों राज्यों में बॉम्बे को लेकर कई विवाद भी हुए और उसके बाद बॉम्बे राज्य को महाराष्ट्र की राजधानी घोषित कर दिया गया।
कमेंट
कमेंट X