{"_id":"5f69e91d8ebc3ee1c9754de7","slug":"maharashtra-cet-2020-revised-exam-schedule-released-at-mahcet-org","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra CET 2020: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए संशोधित शेड्यूल जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maharashtra CET 2020: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए संशोधित शेड्यूल जारी
Tue, 22 Sep 2020 05:53 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 22 Sep 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maharashtra CET 2020: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा (CET 2020) का संशोधित शेड्यूल जारी हो गया है। MHT CET 2020 परीक्षा का संशोधित शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी हुआ है। अभ्यर्थी यहां अपनी परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जरूर चेक कर लें। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सीईटी सेल ने बदलाव के साथ अब परीक्षाओं का संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
सूबे के विभिन्न केंद्रों पर MHT CET 2020 परीक्षाएं तीन अक्टूबर से शुरू हो रही हैं। जो कि 11 अक्टूबर तक चलेंगे।
इसे भी पढ़ें- IBPS PO 2020: प्रवेश पत्र जारी, 5 आसान चरणों में ऐसे डाउनलोड करें
विज्ञापन
इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। दरअसल, इससे पहले भी महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा की डेटशीट जारी हो चुकी थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखकर इसे फिर से संशोधित किया गया है। संशोधित शेड्यूल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देखें और इसके साथ ही आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
इस परीक्षा का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा। हॉल टिकट में परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी होंगे। हालांकि, अभी इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही महाराष्ट्र सीईटी सेल प्रवेश पत्र जारी करेगी जिसमें परीक्षा को लेकर विस्तार से नियम लिखे होंगे। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा के वक्त परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X