महाराष्ट्र बोर्ड: 10वीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, यहां देखिए अधिसूचना
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- mahahsscboard.in पर आधिकारिक शेड्यूल देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2021 आयोजित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), एसएससी कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा 22 सितंबर से और एचएससी कक्षा 12वीं के छात्र की परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होंगी। महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम 2021 से असंतुष्ट अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन परीक्षाओं के लिए जारी किया कार्यक्रम
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- mahahsscboard.in पर आधिकारिक शेड्यूल देख सकते हैं। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेड्यूल जारी किया। एसएससी, एचएससी थ्योरी परीक्षा, बाय-फोकल और सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रैक्टिकल और वाइवा परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी गई हैं। महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा 2021 के लिए विस्तृत कार्यक्रम नीचे देखें।
- एसएससी पूरक परीक्षा 2021 (थ्योरी) - 22 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2021
- सामान्य और बाय-फोकल पाठ्यक्रमों के लिए एचएससी पूरक परीक्षा 2021 (थ्योरी) - 16 सितंबर से 11 अक्टूबर, 2021
- व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए एचएससी पूरक परीक्षा 2021 (थ्योरी) - 16 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2021
- एसएससी प्रैक्टिकल/मौखिक परीक्षा 2021 - 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2021
- एचएससी प्रैक्टिकल / मौखिक परीक्षा 2021 - 15 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2021
महाराष्ट्र बोर्ड पूरक परीक्षा 2021 के लिए कौन उपस्थित हो सकता है?
जो छात्र एसएससी या एचएससी परीक्षा में असफल हुए हैं, वे महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षा 2021 दे सकते हैं। जो लोग वार्षिक परीक्षा में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी परीक्षा दे सकते हैं। महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2021 का आयोजन महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण में किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X