फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board: Maharashtra Board 10th, 12th exams will start from this date

Maharashtra Board: इस तिथि से शुरू होगी महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, यहां देखें कार्यक्रम

Tue, 13 Aug 2024 09:38 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 13 Aug 2024 09:38 AM IST
सार

Maharashtra Board SSC-HSC Exams 2025: महाराष्ट्र बोर्ड ने साल 2025 की एसएससी, एचएससी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। हालांकि इस बार परीक्षाएं कुछ दिन पहले ही आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां भी बता दीं है।

विज्ञापन
Maharashtra Board: Maharashtra Board 10th, 12th exams will start from this date
शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : freepik

विस्तार

MSBSHSE Maharashtra Board SSC, HSC Exam Dates 2025 Out: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी और एचएससी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी, दिन शुक्रवार से शुरू होकर 17 मार्च 2025 दिन सोमवार को खत्म होगी। बता दें कि इस साल की बोर्ड परीक्षाएं गत वर्ष की तुलना में थोड़ा जल्दी आयोजित हो रही हैं। लगभग दस दिन पहले परीक्षाएं आयोजित होंगी। वहीं दसवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं और आंतरिक परीक्षाएं गुरुवार 3 फरवरी से प्रारंभ होंगी। जो कि 20 फरवरी 2025 तक चलेंगी। हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mahasscboard.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वहीं महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन मतलब 12वीं की लिखित परीक्षाएं मंगलवार 11 फरवरी से शुरू होंगी, जो कि 18 मार्च 2025 तक होंगी। बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, मौखिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षाएं 24 जनवरी से 10 फरवरी 2025 तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार जल्दी होगी परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड इस बार बोर्ड परीक्षाएं पहले आयोजित करा रहा है। महाराष्ट्र बोर्ड का पिछला रिकॉर्ड देखें तो बोर्ड एचएससी एग्जाम फरवरी महीने के तीसरे हफ्ते और एसएससी बोर्ड एग्जाम मार्च महीने के पहले हफ्ते में आयोजित कराता रहा है। 

क्या है वजह
महाराष्ट्र बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए बताया है कि परीक्षाएं ठीक से और समय से पूरी हो जाएं, इसलिए ये फैसला लिया गया है। परीक्षाएं यदि जल्दी खत्म हो जाएंगी तो विद्यार्थी अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। इसके साथ ही सप्लीमेंट्री एग्जाम से लेकर इम्प्रूवमेंट एग्जाम तक सब समय से हो जाएंगे, इससे आगे की प्रवेश प्रक्रिया में समस्या नहीं होगी।


विस्तृत कार्यक्रम जल्द होगा जारी
महाराष्ट्र बोर्ड ने यह भी बताया कि स्टूडेंट्स के स्ट्रेस को कम करने के लिए अभी सिर्फ परीक्षा तारीखों की घोषणा की गई है। ताकि उन्हें पता हो परीक्षा कब हो रही है और वे अपनी तैयारी उस हिसाब से कर सकें। विस्तृत कार्यक्रम कुछ समय में जारी किया जाएगा। हालांकि परीक्षाओं को लेकर किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो आधिकारिक वेबसाइट secretary.stateboard@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed