महाराष्ट्र बोर्ड 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 9वीं और 11वीं की स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maharashtra HSC, SSC Exams 2021 Updates: महाराष्ट्र एचएससी, एसएससी परीक्षा 2021 स्थगित नहीं होंगी। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं तय वक्त पर होंगी। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा विभाग ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड का कहना है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं तय शेड्यूल के हिसाब से ही आयोजित होंगी। बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में कहा जा रहा था कि सूबे में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: तय वक्त पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, केंद्रों की संंख्या में 50
पहले कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और साप्ताहिक लॉकडाउन की वजह से दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं को रद्द किया जा सकता है। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं तय वक्त पर ही होंगी। महाराष्ट्र एचएससी और एसएससी परीक्षा 2021 का आयोजन 23 अप्रैल से लेकर मई अंत तक किया जाएगा। बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में करेगा। परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे पहले एचएससी और एसएससी परीक्षाओं को स्थगित करने की तैयारी चल रही थी।
वहीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और छात्रों को बिना परीक्षा के ही अलगी कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X